फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करंट से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव दियोरिया अब्दुल्ला गंज में एक किशोरी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन


थाना के गांव दियोरिया अब्दुल्ला गंज के पूर्व प्रधान चेतराम आर्य की 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी नहाकर सुबह साढ़े दस बजे घरेलू काम कर रही थी। तभी उसका पैर बिजली के तार पर पड़ गया, जिससे करंट की चपेट में आकर वह नीचे गिर पड़ी। लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। वह अपने पांच-भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। परिवार के लोगों ने बिना कोई कार्रवाई किए शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे चाचा भतीजे हुए हादसे का शिकार
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंतिम संस्कार में भाग लेने आ रहे चाचा-भतीजे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सैंजना की गोटिया के रहने वाले भूपाल पुत्र रोशन लाल अपने चाचा हेमराज पुत्र पोथी राम के साथ गांव बहरौली में एक अंतिम संस्कार में भाग लेने जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर नल नगरिया चौराहे पर पीछे से आ रही एक डीसीएम ने चाचा भतीजे को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें