फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाभारतकालीन लीलौर झील में डूबकर किशोर की मौत, 15 घंटे बाद मिला शव

Wed, 24 Sep 2025 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के रामनगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को घूमने की बात कहकर घर से निकले किशोर की लीलौर झील में डूबकर मौत हो गई। खोजबीन के दौरान रात में उसके कपड़े और चप्पलें झील के किनारे पड़ीं मिली। सुबह उसका शव झील से निकाला जा सका।  
विज्ञापन
झील किनारे बैठे परिजन, मृतक किशोर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रामनगर स्थित महाभारतकालीन लीलौर झील (यक्ष सरोवर) में डूबकर लीलौर बुजुर्ग निवासी जितेंद्र उर्फ भूरा (16 वर्ष) की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से बुधवार सुबह किशोर का शव झील से बाहर निकाला जा सका। पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित की जा रही इस झील पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


मृतक के पिता नरेश कुमार सिंह ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र मंगलवार को दोपहर दो बजे स्कूल से आया था। बैग रखने के बाद वह घूमने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। देर शाम तक जब वह लौटकर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा को किया निलंबित, पीड़ित से रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन


रात करीब डेढ़ बजे ग्रामीणों को जितेंद्र के कपड़े व चप्पलें झील के किनारे रखे मिली। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। सुबह करीब छह बजे किशोर का शव झील से बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। 

विज्ञापन

चौकीदार तैनात करने की मांग
लीलौर झील को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। झील का सुंदरीकरण होने के साथ ही यहां स्टीमर भी चलाया जा रहा है। पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। इसके बाद भी यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि कोई टोकने वाला न होने से छोटे-छोटे बच्चे भी नाव लेकर झील में उतर जाते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका हर समय बनी रहती है। उन्होंने मांग की कि यहां चौकीदार तैनात किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें