फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टीम ने हटाया साप्ताहिक बाजार, इज्जतनगर में भी कब्जे ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाली से लेकर कुतुबखाना तक अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया। टीम ने 45 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि पहले कोतवाली से कुतुबखाना तक अभियान चलाया गया। यहां साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। टीम को देखते ही रोड पर सामान लगाए लोग भागने लगे। जिला अस्पताल रोड पर कई बार कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण बरकरार मिला। अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम की कई लोगों से नोकझोंक भी हुई। टीम ने कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया और उनसे जुर्माना भी वसूला।
इसके बाद टीम ने सिविल लाइंस पहुंची। रोड किनारे लगे ठेलों को हटवाया। फिर टीम ने इज्जतनगर के आसपास कई जगह पक्के निर्माण को ध्वस्त कराया। लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन टीम ने अतिक्रमण हटा दिया। तीन जगह करीब 40 कब्जेदारों पर कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें