फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे शिक्षक 

Tue, 20 Feb 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई की सरकार की मंशा पर शिक्षक ही पानी फेर रहे हैं। जिले में चयनित 80 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने में शिक्षक दिलचस्पी ही नहीं ले रहे हैं। इन विद्यालयों में 400 शिक्षकों की तैनाती होनी लेकिन अब तक केवल सात आवेदन ही जमा हुए हैं।

विज्ञापन

निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए इस बार प्रत्येक ब्लाक में पांच परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए चिह्नित किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग इन स्कूलों की लिस्ट भी एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर चुका है। परिषदीय विद्यालयों के ही शिक्षकों में से इंटरमीडिएट तक अंग्रेजी विषय पढ़ने वाले प्रधानाध्यापक और चार सहायक अध्यापकों की इन विद्यालयों में नियुक्ति होनी है। इसके लिए 23 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। मगर, इन स्कूलों में नियुक्ति के लिए टीचर दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। 400 पदों के सापेक्ष अब तक बीएसए दफ्तर में केवल सात आवेदन ही आए हैं। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले अध्यापकों की नियुक्तियां नहीं हो पाईं तो इंग्लिश मीडियम स्कूलों का संचालन मुश्किल होगा। 


इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने के लिए परिषदीय शिक्षकों से काफी कम आवेदन मिले हैं। अंतिम तिथि तक पर्याप्त फार्म अगर प्राप्त नहीं हुए तो फिर से सूचना जारी करनी होगी। - चंदना राम इकबाल यादव, बीएसए 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें