फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से 14 दिन पहले दूल्हे की मौत: वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, दोस्त की भी गई जान; कार्ड बांटकर आ रहे थे दोनों

Sun, 26 Nov 2023 10:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार टीचर और अमर उजाला अखबार के वितरक की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। टीचर की नौ दिसंबर को शादी थी। वह दोस्त के साथ कार्ड बांटकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
संदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही क्षेत्र में शनिवार रात दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में सरकारी टीचर और उनके दोस्त की मौत हो गई। टीचर की नौ दिसंबर को शादी होनी थी। वह दोस्त के साथ रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गए थे। लौटते समय किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मूलरूप से गैनी गांव निवासी संदीप कुमार गुर्जर लालपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। वह कुलछा गांव में अपनी बुआ के यहां रहकर ड्यूटी जाते थे। उनकी नौ दिसंबर को शादी होना तय थी। शनिवार को संदीप कुमार अपने दोस्त प्रीतम गुर्जर के साथ बाइक से रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने गए थे। देर रात दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। शंका पुल के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। 

ये भी पढ़ें- UP: कमरे में बाहर से ताला... अंदर युवती संग था पति; खिड़की से देखकर पत्नी हुई आगबबूला तो दरिंदे ने किया ये काम
विज्ञापन

 

अमर उजाला अखबार के वितरक थे प्रीतम 
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संदीप और प्रीतम को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इसकी खबर मिलते ही उनके परिजन रोत-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। हादसे के शिकार प्रीतम गुर्जर अमर उजाला अखबार के वितरक थे। प्रीतम चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर के थे। संदीप दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर के थे। 
विज्ञापन

संदीप के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारियों में कार्ड बांटे जा रहे थे। शादी के लिए खरीदारी भी हो चुकी थी, लेकिन हादसे ने सारी खुशियों छीन लीं। दोनों दोस्तों की मौत से परिचित और रिश्तेदार स्तब्ध हैं। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें