बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार इको कार को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में आरबीएमआई कॉलेज के पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से नवाबगंज पहुंचाया। वहां के अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है। इधर, हादसे के बाद इको कार चालक फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक आरबीएमआई कॉलेज के बीफार्मा के छात्र-छात्राएं पीलीभीत से मैजिक गाड़ी में सवार होकर बरेली आ रहे थे। मैजिक चालक मुशाहिर खान ने बताया कि बरेली-पीलीभीत हाईवे पर छिथरा पेट्रोल पंप के समीप सामने से तेज रफ्तार इको कार आ रही थी, जिसे बचाने के प्रयास में मैजिक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। चालक समेत छात्र-छात्राएं गाड़ी के अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने गाड़ी को सीधा कराया।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत हादसे की सामने आई वजह: तेज रफ्तार बनी काल... इतनी तेज थी कार कि टक्कर लगने के बाद टूट गई पेड़ की डाल