बरेली से आईटीआई कर रहा था अखिलेश
अखिलेश अपने पिता का इकलौता पुत्र था। वह बरेली से आईटीआई कर रहा था। परिजन उसकी शादी की तैयारी में थे। पुत्तन व अमरपाल दोनों इफको फैक्टरी में साथ काम करते हैं। दोनों की ससुराल भमोरा थाना क्षेत्र के गांव त्रिकुनिया में है। पुत्तन के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पत्नी की कई वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। बेटियों की शादी हो गई है।
पारिवारिक रंजिश में बहा खून
सूत्रों के मुताबिक, तीन साल पहले पुत्तन अपने बेटे मनीष के लिए दूसरे जिले से बहू लाए थे। इसमें 1.50 लाख रुपये का खर्च आया था। कुछ दिन बाद ही मनीष की पत्नी चली गई। एक वर्ष बाद 1.50 लाख रुपये खर्चकर दूसरी महिला को लाया गया। कुछ दिन बाद दूसरी महिला भी मनीष को छोड़कर चली गई। पुत्तन को शक था कि अखिलेश ने ही उसे कहीं भेज दिया है। इसी वजह से वह रंजिश मानने लगा और अखिलेश की हत्या कर दी।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। मौके से तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।