सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन 2 ने जीती ताइक्वांडो कप चैंपियंस ट्रॉफी
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-2 में चल रही दो दिवसीय सर जी कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों और अकादमी के छात्रों ने सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया।
इसमें ताशी, दीपेश, रित्विक, मो. जोहेव, रिया, दृष्टि, श्रेया, आराध्या ने स्वर्ण पदक जीते। विराट, रिद्धिमा, अयांश, दिव्यांशी, अथर्व और देव शाह ने रजत पदक अपने नाम किया। विवान, सिद्धार्थ, उत्कर्ष, वेदांश पाठक ने कांस्य पदक हासिल किया। सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-2 को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला। खेल शिक्षिका शालिनी विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-2 के 67 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं विद्या वर्ल्ड प्रथम, सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-1 द्वितीय और मार्शल आर्ट एसोसिएशन बरेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम, जनरल सेक्रेटरी यूपीटीए अनिल कुमार और विद्यालय की निदेशिका राधा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्राचार्या आशा कांडपाल ने सभी विजेताओं को बधाई दी। निर्णायक मंडल में अभिनव, अजय ,अभय, मानसी, पीयूष, सत्यम कुमार, राहिल, सुरजीत और प्रगति रस्तोगी रहीं। संवाद