फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घर में छिपा है खजाना': तांत्रिक बोला- भूत प्रेत कर रहे रखवाली, खुश करना होगा; महिला को डराकर लाखों रुपये ठगे

Sun, 30 Apr 2023 02:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

तांत्रिक ने महिला को डराया। कहा कि खजाने के साथ कई भूत-प्रेत हैं जो उसकी रखवाली कर रहे हैं। उन्हें खुश करना होगा। ऐसा नहीं किया सभी मर जाएंगे। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शातिरों ने महिला के घर में छिपा खजाना निकालने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। महिला को परिवार के सदस्यों की मौत होने का भी डर दिखाया गया। महिला ने कैंट थाने में तांत्रिक समेत आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कैंट के उमरसिया निवासी नसीम बानो ने बताया कि उनके घर आए रिश्तेदारों ने कहा कि तुम्हारे घर में खजाना छिपा है। वह थोड़े रुपये खर्च कर दे तो तांत्रिक के जरिये यह खजाना उसे मिल सकता है। खजाना नहीं निकलवाया तो परिवार के सदस्यों की जान जा सकती है। नसीम बानो रिश्तेदारों की बातों में आ गई और उसने दो लाख रुपये लाकर दे दिए। रिश्तेदार एक सप्ताह बाद मियां तांत्रिक को लेकर महिला के घर आए।

भूत-प्रेत का दिखाया डर

तांत्रिक ने महिला को और डराया। कहा कि खजाने के साथ कई भूत-प्रेत हैं जो उसकी रखवाली कर रहे हैं। 24 घंटे में भूत-प्रेतों को खुश नहीं किया तो परिवार के सभी लोग मर जाएंगे। दहशत में आई महिला ने इंतजाम कर ठगों को ढाई लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद तांत्रिक ने कहा कि जुमेरात को जिन्न आकर खजाना निकाल देगा, भूत-प्रेत को भी भगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई बार खाते में ट्रांसफर कराए रुपये 

शातिरों ने तंत्र क्रिया के नाम पर कई बार महिला से अपने खातों में रुपये ट्रांसफर कराए। काफी दिन बीतने के बाद भी खजाना नहीं निकला तो महिला ने उनसे रुपये लौटाने को कहा। इस पर शातिरों ने कहा कि हमने तुमको गुमराह कर रुपये ऐंठे थे। ठगों ने कुछ दिनों में रुपये लौटाने का वादा किया।

महिला के दबाव बनाने पर आरोपियों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया और उसको जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर मीरगंज सुजातपुर के फईम, नदीम, तस्लीम, नशीन बेगम, समीर और भोजीपुरा अभयपुर के अबरार, मन्नो और मियां तांत्रिक के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें