फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्कोहल भरा टैंकर पलटा, शराब समझकर लूट ले गए लोग, प्रशासन ने दी सेवन न करने की हिदायत

Wed, 28 Oct 2020 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
अल्कोहल भरा टैंकर पलटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जलालाबाद-शाहजहांपुर रोड पर बुधवार सुबह साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अल्कोहल भरा टैंकर पलट गया। टैंकर में शराब होने की चर्चा फैलने पर आसपास के गांव वाले अल्कोहल भरकर ले जाने लगे। सूचना मिलने पर पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने डंडे फटकार कर बमुश्किल लोगों को रोका। मगर तब तक ग्रामीण सैकड़ों लीटर अल्कोहल लूटकर ले जा चुके थे। अल्कोहल में खतरनाक केमिकल मिला था। लोगों के सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान होने के डर से आबकारी विभाग के अधिकारियों ने आसपास के गांवों में मुनादी कराई। 

विज्ञापन


हादसा बुधवार सुबह करीब छह बजे हुआ। लखीमपुर खीरी स्थित बजाज शुगर मिल से प्रयागराज के थाना सरांय ममरेजा निवासी चालक संतोष कुमार अल्कोहल भरा टैंकर लेकर गुजरात के अंकलेश्वर पनौती स्थित फैक्टरी में जा रहे थे। शाहजहांपुर-जलालाबाद रोड पर गांव कलक्टरगंज के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में टैंकर असंतुलित होकर रोड से नीचे जाकर गड्ढे में पलट गया। इस पर टैंकर का ढक्कन खुलने से अल्कोहल फैलकर गड्ढों में भर गया। चालक को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद फैली दुर्गंध से आसपास खेतों में मौजूद लोग समझे कि टैंकर में शराब है। इसके बाद सभी बर्तन लेकर अल्कोहल भरने को दौड़ पड़े। 

चर्चा फैली तो कुछ ही देर में सैकड़ों की भीड़ जुट गई। फिर तो जिसके हाथ जो बर्तन लगा अल्कोहल भरने के लिए दौड़ पड़ा। उधर, सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप दुबे, आबकारी निरीक्षक प्रणव पांडेय मौके पर पहुंचे। इस बीच जलालाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


उन्होंने पहले तो लोगों को समझाकर रोकने की कोशिश की, ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस ने डंडे फटकार कर जबरन रोका। मगर तब तक तमाम लोग सैकड़ों लीटर अल्कोहल भरकर अपने घरों को ले जा चुके थे। इसकी सूचना जिला आबकारी अधिकारी ने जिला प्रशासन को दी। इसके बाद राजस्व कर्मी भी मौके पर जा पहुंचे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्रेन मंगाकर टैंकर को सीधा कराया गया। इसके बाद आबकारी विभाग, राजस्व और पुलिस कर्मियों ने आसपास के गांवों में जाकर लोगों मुनादी कराई। 

आबकारी निरीक्षक प्रदीप दुबे ने बताया कि टैंकर में भरे अल्कोहल में एसडीएस नाम का केमिकल मिला हुआ था, जिसके सेवन करने से स्वास्थ्य को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सचेत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें