पंजीकरण में देरी से लटका 10 ई-बसों का संचालन
सिटी बस सेवा के बेड़े में 25 ई-बसों की संख्या पूरी हो गई है, लेकिन अभी दस बसों का पंजीकरण नहीं होने से उनका संचालन नहीं हो पा रहा है। शहर में ई-बसों का संचालन जनवरी 2022 में शुरू हुआ था। एक वर्ष बाद भी अब तक शहर में सिर्फ 14 बसों का संचालन हो रहा है।
परिवहन विभाग ने फरवरी में आईं 10 ई-बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें देरी की वजह से नई बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। होली से पहले बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।