फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 31 जनवरी तक बढ़ाए गए टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने 05097-98 टनकपुर-दौराई-टनकपुर विशेष ट्रेन के फेरों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इस विशेष ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर तक किया जाना था। पूर्व में भी दो बार फेरों को बढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इसी वर्ष अप्रैल में टनकपुर-दौराई-टनकपुर विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया था। इस ट्रेन को अच्छी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को टनकपुर से शाम 6:25 बजे चलने वाली 05097 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन खटीमा, पीलीभीत होते हुए रात 8:40 बजे इज्जतनगर, 9:05 बजे बरेली सिटी, 9:25 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, मदार, अजमेर होते हुए अगले दिन दोपहर 1:40 बजे दौराई पहुंचेगी। वापसी में 05098 दौराई-टनकपुर विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:06 बजे दौराई से चलकर अगले दिन सुबह 6:25 बजे बरेली जंक्शन आएगी व 9:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें