फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओटी से आईसीयू तक परखी व्यवस्था, विशेषज्ञ डॉक्टरों की मिली कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में शनिवार को स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी से लेकर ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू तक का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी सामने आया। टीम अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके आधार पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

टीम ने एडी एसआईसी डॉ. संजीव गुप्ता से मुलाकात के बाद हॉस्पिटल मैनेजर पूजा चौहान के साथ पर्चा काउंटर से निरीक्षण शुरू किया। क्रमश ओपीडी, पैथोलॉजी, दवा काउंटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंची। रोजाना मरीजों की औसत संख्या और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद टीम महिला अस्पताल पहुंची। सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद से मुलाकात के बाद ऑपरेशन थिएटर, विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी और एनआईसीयू की व्यवस्था देखी। चिकित्सा सेवाओं, संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता को परखा। टीम में ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशु अग्रवाल शामिल रहे। रविवार को टीम आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें