फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध केस मिला

Tue, 03 Feb 2015 12:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात स्वास्थ्य विभाग को शहर में दो स्वाइन फ्लू संदिग्ध होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सोमवार को इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम की टीम नमूने लेने पहुंची। यहां एक और संदिग्ध मरीज मिल गया। इसे भी डॉक्टराें ने आइसोलेशन वार्ड में रखा था। बताया जा रहा है कि यह नेपाल से बरेली आया है। इससे पहले बीसलपुर और पिथौरागढ़ के मरीजाें की जानकारी मिली थी। परिवार के लोगाें से बातचीत की गई तो उन्होंने टीम को कोई रिस्पांस नहीं दिया। हालांकि उन्हें मरीजाें से दूर रखा गया है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू संदिग्धाें को दी जाएगी टेमीफ्लू
स्वाइन फ्लू वायरस से निपटने को अब गाइडलाइन की सुध स्वास्थ्य विभाग को आई है। जैसे ही संदिग्ध मिलेंगे उनके नमूने लेने के तुरंत बाद उन्हें टेमीफ्लू दवा दे दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को निजी अस्पताल में मिले संदिग्धाें के नमूने सर्विलांस टीम को भेजकर ले लिए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट दो दिन में आ जाएगी। तब तक उनका इलाज चलता रहेगा। उन्हें दवा दे दी गई है। टीम के प्रभारी डॉ. मीसन अब्बास का कहना है इस दवा के मरीज के निगेटिव होने से भी कोई गलत असर नहीं पड़ता। स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग के ढीले रवैये पर यूथ पावर संस्था के पदाधिकारी भी सोमवार को सीएमओ से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें