फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई वालों के अब रेस्टोरेंट कर्मचारियों की जांच, रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
कोराना की जांच करता स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सिविल लाइंस, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर के रेस्टोरेंट पर हुई सैंपलिंग

बरेली। एक दिन पहले मिठाई व्यापारियों के यहां काम करने वाले कर्मचारियों की जांच के बाद रविवार को रेस्टोरेंट कर्मचारियों की सैंपलिंग की गई है। हालांकि एंटीजन जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली हैं।
विज्ञापन

सीएमओ की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार रविवार को डीडी पुरम, राजेंद्र नगर, सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में स्टाफ की सैंपलिंग की गई। मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम ने एंटीजन जांच की और संदिग्ध मिले लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए हैं। प्रभारी अभिषेक त्यागी ने बताया कि करी 85 सैंपल लिए गए और सब रिपोर्ट निगेटिव रही। उन्होंने बताया कि रविवार को एमएमयू ने कुल 912 सैंपल लिए हैं।

कोरोना: दूसरी लहर से बचाव की ऑनलाइन ट्रेनिंग आज

बरेली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। तीन सौ बेड कोविड अस्पताल समेत जिले के सभी कोविड अस्पताल और सीएचसी, पीएचसी के स्टाफ को संक्रमण से बचाव और उसकी रोकथाम के लिए ट्रेनिंग का खाका तैयार हो चुका है। सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य ने सभी चिकित्सकों को सोमवार को ट्रेनिंग में प्रतिभाग करने को कहा है।
बीते दिनों शासन के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने संक्रमण की दूसरी लहर यानी सर्दियों में संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका जताई थी। जिसके बाद सीएमओ ने सैंपलिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले क्रम में ऑनलाइन प्रशिक्षण की कवायद होनी है। इस बाबत ट्रेनिंग में सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के साथ ही संक्रमित ट्रेस करने, इलाज करने और उनकी निगरानी आदि के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य के मुताबिक लखनऊ मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ बचाव की ट्रेनिंग देंगे। सभी को सूचित कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें