प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बरेली जिले में एक लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सोनकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। योजना के तहत दो किलोवाट पर 90 हजार व एक किलोवाट पर 45 हजार रुपये की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जा रही है।
नेडा के परियोजना अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए
pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण के बाद एक मैसेज मोबाइल फोन पर आएगा। मैसेज आने का मतलब आपका नाम योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल हो गया है। वेबसाइट पर वेंडरों के नाम की सूची है। इनसे सोलर पैनल खरीदे जा सकते हैं।