फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ पूरा, अब रिजल्ट की बारी

Thu, 01 Mar 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की स्वच्छता रैकिंग तय करने के लिए 19 फरवरी को शुरू हुआ स्वच्छता सर्वेक्षण बृहस्पतिवार एक मार्च को पूरा हो गया। नगर निगम के दावों की पुष्टि के लिए शहर में आई टीमों ने तीन चरणों में जांच-पड़ताल की। अब परिणाम का इंतजार है।

विज्ञापन

शहरों में स्वच्छता दावों की पड़ताल के लिए पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इस बार देश भर के 4041 शहरों ने इस स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लिया। बरेली नगर निगम पिछले साल भी इस सर्वेक्षण में शामिल हुआ था लेकिन 298 रैंक हासिल हुई थी। मगर इस बार सर्वे से पहले नगर निगम में सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा के उमेश गौतम शहर के मेयर बने। उन्होंने बड़े जोरशोर से शहर को स्वच्छता में नंबर वन रैकिंग हासिल करने के लिए अभियान शुरू किया। जगह-जगह मीटिंग, जागरुकता रैली समेत तमाम इंतजाम किए गए। कई सार्वजनिक शौचालय भी बनाए गए, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सभी जोन के अलग-अलग कार्यालय समेत कई व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। इसके बाद नगर निगम द्वारा किए गए इन दावों को परखने की बारी आई।

तीन चरणों में हुआ परीक्षण
19 फरवरी को दिल्ली से आई केंद्रीय टीम के सदस्यों ने शहर में स्वच्छता सर्वे शुरू किया। पहले चरण में पहुंची दो सीनियर एसेसर की टीम ने नगर निगम से सारा डाटा जुटाया और उसे लेकर दिल्ली चले गए। इसके बाद जूनियर एसेसर शहर पहुंचे और दिल्ली पहुंचे डाटा के मुताबिक इनपुट उपलब्ध कराया। तीसरी टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर नौ बिंदुओं पर लोगों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन


होटल में पूछा, मीटिंग हुई कि नहीं
सर्वे के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को जूनियर एसेसर मनोज कुमार सबसे पहले होटल ओबेराय आनंद में पहुंचे और वहां जाकर जानकारी ली कि स्वच्छता जागरूकता को लेकर वहां बैठक हुई या नहीं। इसके बाद सुभाषनगर के गांव सिठौरा में एक घर के निजी शौचालय को चेक किया। फिर वह डेलापीर मंडी पहुंचे और वहां की सफाई व्यवस्था चेक की। फल के ठेले के पास उन्हें डस्टबिन भी रखे मिले। लोधी टोला में निर्माणाधीन शौचालय चेक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें