सर्वे में शामिल रहीं 26 टीमें, निगेटिव रहा स्वालेनगर निवासी कोरोना संदिग्ध युवक का सैंपल
बरेली। कोरोना संक्रमित परिवार को आइसोलेट किए जाने के बाद चल रही स्क्रीनिंग के दौरान सुभाषनगर में रविवार को 26 टीमों ने 2409 घरों का सर्वे किया। इस दौरान तीन संदिग्ध मामले मिलने पर सभी को क्वारंटीन कर दिया गया। इसी के साथ अब तक 16 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है।
रविवार को सुभाषनगर में मिले आठ संदिग्ध मामलों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। सुभाषगनर में कुछ लोग क्वारंटीन किए जाने के बाद भी घरों से बाहर निकलकर घूमते मिलने पर उन्हें चेेतावनी देकर घर पहुंचाया गया। डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चल रही स्क्रीनिंग में रविवार को दो टीमों ने 52 संदिग्ध मरीजों की काउंसलिंग की और जरूरत के मुताबिक परामर्श दिया। इसके अलावा रविवार को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सैंपल भी लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया कि देर रात स्वालेनगर के रहने वाले एक युवक का सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट देर रात निगेटिव आई है। ब्यूरो