फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनिटी किचन से हर दिन बांटे जाएंगे 2000 खाने के पैकेट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दौरान गरीब और जरूरतमंदों के लिए सदर तहसील में बनाए गए कम्युनिटी किचन में अब रोजाना दो हजार खाने के पैकेट बनाकर बांटे जाएंगे। एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने इतनी बड़ी मात्रा में लोगों को हर दिन खाने की व्यवस्था करने के निर्देश तहसील के स्टाफ को दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में पब्लिक की दिक्कत को देखते हुए शासन ने भी तहसीलों में कम्युनिटी सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए करीब 16 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। डीएम नितीश कुमार ने सभी तहसीलों को पहली किस्त के तौर पर 25-25 लाख रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है। इस धनराशि से सदर तहसील में भी कम्युनिटी किचन की शुरूआत हुई है। पहले यहां हर दिन दो से ढाई सौ ही भोजन के पैकेट तैयार हो रहे थे, लेकिन एसडीएम ईशान प्रताप सिंह ने इसकी मात्रा बढ़ाते हुए तहसीलदार आशुतोष गुप्ता से हर दिन दो हजार भोजन के पैकेट भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
रविवार को यहां से हरूनगला शेल्टर होम में 150, वीर सावरकर नगर और डेलापीर के पास 200, सदर तहसील में 235 सहित सुभाषनगर, कटरा चांद खां, नवादा शेखान सहित कई जगहों पर खाने के पैकेट भिजवाए गए हैं। सभी लेखपालों को राशन व भोजन वितरण के फोटोग्राफ भेजने के भी निर्देश हैं।

मदद और शिकायत के लिए यहां करें फोन

सदर तहसील - 0581-2510385, 9454417203, 9454418005, बहेड़ी तहसील- 05822-221042, 9454417204, 9454418006, आंवला तहसील- 05823-222444, 9454417999, 9454418007, नवाबगंज तहसील- 05825-226027, 9454418001, 9454418008, फरीदपुर तहसील- 05821-224501, 9454418002, 9454418009, मीरगंज तहसील-8077509403, 9454418003, 9454418010
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें