फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिन में धूप बेअसर, रात में सर्दी का सिक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवंबर गुनगुना रहा, लेकिन दिसंबर की शुरुआत ठिठुरन से हुई। अब रात का पारा गलन का एहसास कराने लगा है। दिन में सर्द हवा के चलते धूप बेअसर साबित हो रही है। जबकि, रविवार को न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक आने वाले दो दिनों में कोहरा और घना छाएगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ अतुल कुमार के मुताबिक प्रदेश में चली तेज पछुआ हवा की वजह से बीते तीन दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे विक्षोभ से ठंड बढ़ेगी। 11 दिसंबर से दिन और रात का पारा दो डिग्री तक गिर सकता है। अनुकूल माहौल बनने पर कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जहां बारिश नहीं होगी, वहां कोहरे का घनत्व बढ़ेगा। खासकर तराई के इलाकों में घना कोहरा छाने का अनुमान है।
विज्ञापन




मौसम इनपुट

22.8

6.0

धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्का घना कोहरा छाएगा।

सूर्योदय 6:53

सूर्यास्त 5:16
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें