फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा विधायक शहजिल के पिता पर सुल्तान बेग ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग और भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के बीच प्रतिष्ठा की जंग शुरू हो गई है। रविवार को गांव पंखुरी में बैठक के दौरान सुल्तान बेग ने विधायक शहजिल इस्लाम और उनके पिता इस्लाम साबिर को घेरा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के पद बैठे कश्यप समाज के व्यक्ति के लिए इस्लाम साबिर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अगर उनकी कही बातें सार्वजनिक हो जाएं तो क्या कश्यप समाज का वोट पार्टी को मिलेगा? भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के एक पूर्व अध्यक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि विधायक शहजिल इस्लाम और उनके पिता इस्लाम साबिर ने उनको घर बुलाकर अपशब्द कहे थे। बंजरिया जागीर के बीडीसी सदस्य अब्दुल कय्यूम पर मुकदमा लिखवाने की बात भी साझा की। बैठक में भोजीपुरा विधायक पर कई आरोप लगाए गए।
मौजूद लोगों से कहा कि आपको ऐसा विधायक चुनना है जो हर समय आपके साथ हो। इस मामले में जितना दोष विधायक शहजिल इस्लाम का है, उससे ज्यादा मतदाताओं का भी है। इस दौरान सपा के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष टीकाराम कश्यप समेत मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



बैठक में पूर्व विधायक ने क्या बातें कहीं और क्या आरोप लगाए, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। बगैर जानकारी कुछ कहना ठीक नहीं। - शहजिल इस्लाम, विधायक भोजीपुरा
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें