फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ने का बकाया 200 करोड़ नहीं मिला, किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। भारतीय किसान चौपाल के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना विकास समिति पर धरना-प्रदर्शन दिया। केसर चीनी मिल से गन्ना मूल्य भुगतान का 200 करोड़ रुपये दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

किसान तहसील परिसर पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार भानु प्रताप को सौंपा है। धरने को संबोधित करते हुए राकेश गंगवार ने कहा कि केसर चीनी मिला ने 108 दिन गन्ने की खरीद की। भुगतान मात्र 12 दिन का अदा किया।
अब चीनी मिल बंद हो चुकी है। मिल पर 200 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। सरकार का नियम है कि 14 दिन के अंदर चीनी मिल को गन्ना समिति के माध्यम से किसान का भुगतान करना होगा। चीनी मिल को सरकार के नियम के अनुसार 85 प्रतिशत भुगतान गन्ना मूल्य में देना होता है, लेकिन महज मात्र 11 प्रतिशत भुगतान किसानों को दिया गया।
विज्ञापन

शादी, फीस समेत किसानों के जरूरी कार्य अटके

उन्होंने कहा कि होली, ईद के पर्व आने वाले हैं, बच्चों की फीस, बीमारी के लिए इलाज, बेटी की शादी के लिए पैसा चाहिए, लेकिन किसान अपने पैसे के लिए चीनी मिल के आगे बेबस है। चौधरी विजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया की चीनी मिल कुछ किसानों को पिछले दरवाजे से भुगतान दे देती है। ज्ञापन देने वालों में राकेश गंगवार, विजेंद्रसिंह, सीताराम कश्यप, पूर्व अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह, चेतराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें