फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी समारोह से बालिका को अगवा करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। शादी समारोह से नौ वर्षीय बालिका को अगवा करने वाले युवक को पुलिस ने गौंटिया से घुर जाने वाले रोड से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बच्ची को रामपुर से दो दिन पूर्व ही बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ शीशगढ़ में दुष्कर्म और रामपुर के थाना विलासपुर में बच्ची को अगवा कर छेड़खानी व पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी अमित सिंह को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की बेटी शादी में परिवार के साथ 20 फरवरी को दावत में गई थी। वहीं से हाफिजगंज के गांव नरहरपुर गौरी खेड़ा निवासी अमित सिंह बालिका को ले गया था।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि बुधवार को दिन में दो बजे भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौंटिया से घुर रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को खोज लिया गया। आरोपी ने बताया कि दो बहनों की शादी व माता-पिता की मौत के बाद वह घर में अकेला है।
विज्ञापन

दस वर्ष जेल की सजा काटकर निकला था बाहर

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2013 में शीशगढ़ एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इस केस में दस वर्ष का कारावास काटकर आया था। तभी 2024 में रामपुर जनपद के थाना विलासपुर के गांव पहाड़पुर से एक सात वर्षीय बच्ची को ले गया था, तब वह वहां भी पकड़ा गया। विलासपुर थाने में बच्ची को अगवा करने व पाक्सो एक्ट के तहत उस पर मामला दर्ज हुआ था।

उस केस में पिछले साल जमानत पर छूटकर आया। वह गांव स्थित शादी समारोह में पहुंचा। वहां नौ वर्षीय बच्ची खेल रही थी। इसके बाद चॉकलेट खिलाने के बाद बच्ची को फुसलाकर ले गया था। रामपुर और पीलीभीत घुमाकर बच्ची को बुधवार को घुर लेकर जा रहा था। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें