फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में फंसे समोसा दुकानदार ने की खुदकुशी

विज्ञापन
खुदकुशी करने वाला समोसा विक्रेता प्रकाश कश्यप।
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में समोसे की दुकान बंद होने के बाद आर्थिक तंगी और कर्ज से जूझ रहे 50 वर्षीय प्रकाश कश्यप ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों का कहना है कि दो दिन पहले भी उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थी।
विज्ञापन

इज्जतनगर के नगरिया परीक्षित में रहने वाले नरेश कश्यप ने बताया कि उनके पिता प्रकाश कश्यप की समोसे और चाय-नाश्ते की दुकान थी। कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन लगा तो दुकान बंद हो गई। लॉकडाउन खुला तो कर्ज लेकर पिता ने दोबारा दुकान लेकिन काम ठीक से चल पाता, उससे पहले ही दोबारा लॉकडाउन लग गया। इसी बीच उनकी और उनके भाई दिनेश कश्यप की नौकरी भी छूट गई, जिससे और ज्यादा बढ़ गई। दोबारा लॉकडाउन खुला तो फिर कर्ज लिया और दुकान खोली लेकिन काम नहीं चला। इस तरह दो बार दुकान खोलने के चलते वह डेढ़ लाख रुपये के कर्जदार हो गए। इस वजह से परेशान रहते थे। शनिवार शाम को उन्होंने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
बमुश्किल पोस्टमार्टम को हुए तैयार
खुदकुशी की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस वालों ने काफी समझाया तो परिवार वाले तैयार हुए और फिर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर का कहना है कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी की थी खुदकुशी की
कोशिश, रस्सी टूटी तो बच गई जान
प्रकाश कश्यप के बेटे नरेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अब पूरी तरह से हिम्मत हार चुके थे। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी लेकिन रस्सी टूटने से वह गिर पड़े। इससे उनकी जान तो बच गई लेकिन सिर में चोट लगी थी। तब से घर वाले उनका काफी ध्यान रखते थे लेकिन शनिवार को जैसे ही मौका मिला, उन्होंने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें