फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बागवानी में 50 फीसदी तक अनुदान, फलों व सब्जियों समेत 10 का मिला लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उद्यान विभाग के एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत विभिन्न बागवानी में 50 फीसदी तक अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत फलों व सब्जियों समेत 10 चीजों के लिए लक्ष्य मिला है, जिसको किसानों को पहले आओ पहले-पाओ की तर्ज पर लाभान्वित किया जाएगा। उद्यान विभाग की तरफ से किसानों से विभिन्न बागवानी योजनाओं में लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

जिले में पपीता की खेती के लिए दो हेक्टेयर, ड्रैगन फ्रूट का एक हेक्टेयर, स्ट्रॉबेरी का दो हेक्टेयर, संकर प्रजाति की सब्जियाें के लिए 20 हेक्टेयर, प्याज एवं लहसुन की खेती के लिए 24 हेक्टेयर लक्ष्य मिला है। वहीं फसलों व फलों की सुरक्षा में बाड़ लगाने का 1600 रनिंग मीटर का लक्ष्य, दो छोटे पहियों से चलने वाला कृषि यंत्र, ईको फ्रेंडली लाइट ट्रैप, लो-कॉस्ट मशरूम उत्पादन इकाई व सब्जियों के लिए मचान को 10 हेक्टेयर के लक्ष्य प्राप्त हो चुके हैं।
इन योजनाओं के तहत पात्र किसानों को 40 से 50 फीसदी तक अनुदान दिया जाता है। चाहे तो किसान बीज ले सकते हैं या फिर पौधे। कहीं अन्य से खरीदारी करते हैं अनुदान की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। इसी तरह मशीनों की खरीदारी के बाद अनुदान की राशि खाते में दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

.......................
वर्जन ...
किसानों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। किसान समय रहते आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें