भोजीपुरा। कस्बे के अनिल कुमार ने शुक्रवार को डायल 112 पर कॉल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी। लखनऊ डायल 112 मुख्यालय से सूचना मिलने पर भोजीपुरा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनिल ने उप निरीक्षक सुशील कुमार को सस्पेंड कराने की धमकी भी दी और गलत लोकेशन बताकर गुमराह किया। उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने तहरीर देकर अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसको पकड़ लिया। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में वर्ष 2024 और 2026 में दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। उससे पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।