फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केंद्रों को बांट दी अधोमानक दवा, अब मंगाई वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मरीजों को वितरण के लिए बीते वर्ष मिली विटामिन बी कॉम्पलेक्स दवा अब जांच में अधोमानक मिली है। औषधि विभाग ने सीएमओ को पत्र लिखकर बची हुई खुराक का वितरण बंद कराने और उसे वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इंदौर की दवा निर्माता कंपनी मॉडर्न लैबोरेटरीज से मई 2024 में बैच नंबर वीबीटी-2474 की विटामिन बी कॉम्पलेक्स टेबलेट एनएफआई मेडिकल काॅरपोरेशन ने खरीदी थी।
इसे कई जिलों के स्वास्थ्य विभाग के ड्रग वेयर हाउस पर उपलब्ध कराया गया था। करीब दो माह पूर्व औषधि निरीक्षक ने ड्रग वेयर हाउस से संबंधित दवा का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा था। जांच में सैंपल अधोमानक पाया गया। बताते हैं कि रिपोर्ट आने तक काफी दवाओं का वितरण केंद्रों पर हो चुका है।
विज्ञापन

संंबंधित रिपोर्ट का संज्ञान लेकर औषधि विभाग की ओर से संबंधित दवा निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र जारी कर दवा का वितरण बंद कराते हुए बची हुई खुराक वापस मंगाने के लिए कहा गया है।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सभी सीएचसी, पीएचसी, आरोग्य मंदिरों आदि के चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित दवा को लौटाने के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला ब्यूरो

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें