बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली सड़कों पर पार्किंग का अभाव रहेगा। लखनऊ की टीम ने दो बार निरीक्षण किया। प्रस्ताव, टेंडर, भूमिपूजन के बाद सड़कों का निर्माण भी शुरू हो गया, पर जिम्मेदारों ने यह देखना जरूरी नहीं समझा कि वहां मॉडल रोड के लिए पर्याप्त जगह है भी या नहीं।
अब जगह के अभाव में पार्किंग नहीं बन पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जहां पर्याप्त चौड़ाई मिलेगी, वहां पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। मॉडल टाउन की मेन रोड, सेलेक्शन प्वाइंट, एकता नगर व स्टेडियम रोड इस योजना के तहत बननी हैं।
मॉडल टाउन की 3400 मीटर लंबी सड़कें 46 करोड़ रुपये ये बननी हैं। मॉडल टाउन की मेन सड़क पर सीवर लाइन व बिजली-पानी की लाइन के लिए जगह बनाने का काम शुरू हो गया है।
चयनित सड़क की औसत चौड़ाई 15 मीटर के आसपास है। इसमें सात मीटर चौड़ी दो लेन की सड़क होगी और दोनों ओर साढ़े तीन-साढ़े तीन मीटर चौड़ी जगह डक्ट के लिए छोड़ी जाएगी। इसमें अडंरग्राउंड बिजली, पानी, सीवर आदि लाइनें बिछाई जाएंगी। साइट पर काम कर रहे फर्म के अधिकारियों ने बताया कि कुछ मकान जो सरकारी जमीन पर बने हैं, उनको हटाने के बाद भी पार्किंग की गुंजाइश नहीं बन पा रही है। दो जगहों पर चौड़ान मिल रही है, वहां पार्किग बनाई जाएगी। संवाद
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।