फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नए सत्र में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर सकेंगे विद्यार्थी

Sat, 11 May 2024 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय नए सत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स शुरू कर रहा है। एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में दो सेमेस्टर होंगे। विद्यार्थी इंटरमीडिएट के बाद इनमें प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुहेलखंड विश्वविद्यालय नए सत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स शुरू कर रहा है। एक वर्ष का यह पाठ्यक्रम सभी छह तकनीकी विभागों में संचालित होगा। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की ओर से इसके लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है। वहीं, अब छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से एमटेक भी कर सकेंगे।

विज्ञापन


मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर में सीएसआईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, इलेक्टि्रकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग विभाग संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर में बीटेक, एमटेक और पीएचडी कोर्स कराए जाते हैं। विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए एआईसीटीई से अनुमति मांगी थी। हालांकि, इन पाठ्यक्रमों का कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के अनुमोदन से विश्वविद्यालय की परिनियमावली में वर्ष 2022 में ही समावेश हो चुका था। 

अब एआईसीटीई की अनुमति के बाद नए सत्र से इन पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू हो जाएगा। एक वर्ष के डिप्लोमा कोर्स में दो सेमेस्टर होंगे। विद्यार्थी इंटरमीडिएट के बाद इनमें प्रवेश ले सकेंगे। प्रत्येक विभाग के लिए 60 सीटें प्रदान की गई हैं। एक वर्ष का यह पाठ्यक्रम तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें