फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो छात्र प्रोन्नति से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें मिलेगा परीक्षा देने का मौका

विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना से हालात सामान्य होने के बाद कराई जा सकती हैं परीक्षाएं

बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं की परीक्षा न कराने का फैसला लेने के बाद से तमाम छात्र नंबरों को लेकर सवाल कर रहे हैं। इस पर सीबीएसई ने कहा है कि जो छात्र प्रोन्नति के अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें कोरोना से हालात सामान्य होने पर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्र ने कहा कि सीबीएसई पहले ही साफ कर चुका है कि जो विद्यार्थी ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया से प्राप्त नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनको कोरोना वायरस की स्थिति सामान्य होने के बाद परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया जाएगा। यानी अगर कोई छात्र सीबीएसई की तरफ से मूल्यांकन के मापदंड के आधार पर दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो वह बोर्ड की परीक्षा दे सकता है। अगर छात्रों को लगता है कि मूल्यांकन मापदंड के आधार पर उनको कम नंबर मिले हैं, तो वे 12वीं की परीक्षाएं दे सकते हैं, लेकिन परीक्षाएं कोरोना की वजह से पैदा हुए हालात के सामान्य होने पर ही कराई जाएंगी।

मैं अब भी परीक्षा की तैयारी कर रही हूं। यदि हालात सामान्य होने पर परीक्षा होगी तो मैं जरूर परीक्षा दूंगी। - अक्षरा कपूर, छात्रा


परीक्षा के लिए पहले से ही तैयार हूं। पहले बोर्ड के परिणाम को देखेंगे। संतुष्ट न होने पर हालात सामान्य होने पर परीक्षा देंगे। - श्वेता सिंह, छात्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी बंद नहीं की है। यदि प्रोन्नत करने के दौरान ठीक अंक नहीं मिले तो परीक्षा में बैठेंगे। - सौम्या सक्सेना, छात्रा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें