फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फीस जमा नहीं करने पर विद्यार्थियों को स्कूल आने से रोका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक निजी स्कूल ने फीस जमा न होने के कारण विद्यार्थियों को सड़क पर खड़ा कर दिया। विद्यालय में प्रवेश नहीं देने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

स्कूल के बाहर छात्र- छात्राओं की भीड़ के कारण कुछ देर के लिए बीसलपुर रोड पर पर जाम जैसी स्थिति बन गई। मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बीएसए ने सोमवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दरअसल, निजी स्कूल में फीस जमा न होने पर विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया। इससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि दो-तीन माह की फीस जमा न होने पर प्रबंधक ने स्कूल के बाहर ही विद्यार्थियों को सड़क पर खड़ा कर दिया। जबकि, यहां से बड़े वाहन भी गुजरते है। किसी अभिभावक ने हंगामे के दौरान का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए संजय सिंह ने बिथरी के बीईओं को जांच करने के आदेश दिए। इसके बाद छात्र-छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश दे दिया गया। पूरे मामले में प्रबंधन ने प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि राधा-माधव पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को रोड पर खड़ा करने का तरीका गलत है। सोमवार को स्कूल के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें