फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 22 केंद्रों पर नीट में शामिल होंगे 13,408 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में 23 केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) आयोजित की जाएगी। एक पाली में होने वाली परीक्षा में 13,408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने सेक्टर से लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेटाें की तैनाती की है। एक कक्ष में 24 परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में बरेली कॉलेज, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, एमबी इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, गुलाब रॉय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज समेत 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर दो बजे से होगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एंट्री दोपहर डेढ़ बजे के बाद बंद कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर बायोमीट्रिक उपस्थिति लगाई जाएगी। साथ ही कक्षाओं में भी परीक्षार्थियों की जांच जाएगी। परीक्षा के दौरान कक्ष के अंदर से लेकर कॉलेज के बाहर तक के सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। किसी भी केंद्रों पर अगर कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा, ताे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
500 मीटर की परिधि में बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें

अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के समय किसी भी केंद्र से 500 मीटर की परिधि में कोई भी फोटोकॉपी की दुकान, साइबर कैफे व पीसीओ आदि नहीं खुलेंगे। अगर किसी ने ऐसी दुकाने खोलीं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें