फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए फाउंडेशन और फाइनल में चमके बरेली के होनहार

विज्ञापन
Student selected in CA foundation and final
विज्ञापन
बरेली। इस्ंटीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बृहस्पतिवार को सीए फाइनल और फाउंडेशन कोर्स का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल रहे बरेली शाखा के विद्यार्थी वेबसाइट पर पहुंचे। अचानक बढ़े सर्वर लोड की वजह से परीक्षार्थियों को परिणाम देखने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बरेली आईसीएआई शाखा के सीए अतुल अग्रवाल ने बताया कि सीए फाइनल कोर्स में 28 विद्यार्थी और फाउंडेशन में 23 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। फाइनल में आठ सौ पूर्णांक में 537 अंक अर्जित कर मेहुल कपूर प्रथम, 503 अंक के साथ मोहित राजपूत दूसरे और 478 अंक लेकर अंजलि अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। सीए फाइनल के सिंगल ग्रुप में भी 11 विद्यार्थी सफल रहे हैं। फाउंडेशन कोर्स में सफल 23 विद्याथी में चार सौ पूर्णांक में 324 अंक हासिल कर स्मृति अरोरा प्रथम, 322 अंक के साथ जतिन अग्रवाल दूसरे, 320 अंक लेकर चिन्मय अग्रवाल तीसरे, 309 अंकों के साथ खुशी अग्रवाल चौथे स्थान पर रहीं।
सीए अतुल के मुताबिक फाउंडेशन की परीक्षा 13, 15, 17, 19 दिसंबर को और पुराने और नए दोनों पाठ्यक्रम की फाइनल परीक्षा पांच से 19 दिसंबर के बीच आयोजित हुई थी। शाखा के अतिरिक्त जिन विद्यार्थियों ने स्वयं ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवदेन किया था वह अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को लिंक में भरकर परीक्षा परिणाम आईसीएआई वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें