सिरौली। लीलौर झील में छात्र की हत्या के मामले में एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गत 23 सितंबर को गांव विशुनपुरी से गायब हुए छात्र का शव दूसरे दिन लीलौर झील में उतारता हुआ मिला था। छात्र के कपड़े व चप्पलें झील किनारे मिले थे। तब हर कोई यह समझ रहा था कि छात्र नहाते समय डूब गया होगा, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट छात्र की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट अपने स्तर पर दर्ज कर ली, लेकिन एक माह बाद भी खुलासा नहीं कर सकी।
थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि छात्र के परिजनों का सहयोग नहीं मिलने से खुलासे में और भी देरी हुई है। फिर भी जांच जारी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद