बरेली के शाही क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत के बाद परिजन रात में ही उसकी अंत्येष्टि करने जा रहे थे। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को रोक लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। परिजन रात में ही उसकी अंत्येष्टि करने के लिए शव ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रास्ते में परिजनों को रोक लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शाही थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी हरीश कुमार (38 वर्ष) मंगलवार शाम सेवा ज्वालापुर चौराहे पर पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि चौराहे पर शराब की दुकान के सामने उसने कुछ संदिग्ध पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसको सहोड़ा स्थित अस्पताल ले गए, जहां रात में युवक की मौत हो गई। परिजन उसका शव घर ले आए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
परिजन हरीश के शव की अंत्येष्टि करने जा रहे थे, तभी थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हुी है। इस सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।