बरेली। रुविवि परिसर के कमरा नंबर 103 में सोमवार को छात्रनेता एक छात्रा की मार्कशीट लेने पहुंचा। महिला कर्मचारी ने उससे छात्रा के साथ रिश्ते का प्रमाण मांगा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल है। वहीं, छात्रनेता ने महिला कर्मचारी और इंचार्ज पर 500-500 रुपये वसूले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विवि के मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारी आउटसोर्स पर कार्यरत है। वह अपना काम कर रही थीं। जिस छात्रा की मार्कशीट मांगी गई थी, छात्रनेता से उसके रिश्ते का प्रमाण मांगा था। लेकिन, वह नहीं दिखा सका। इससे नाराज होकर वीडियो बना लिया। इसमें महिला कर्मचारी की गलती नहीं है। वह केवल एंट्री का कार्य करती है। संवेदनशील दस्तावेज होने के कारण यह संबंधित विद्यार्थी को या उसका पहचान पत्र दिखाने वाले व्यक्ति को ही दिया जाता है। संवाद