फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला... मौत, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 09 Feb 2024 02:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा इलाके में स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। उसके ऊपर से ट्रॉली का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे में छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बरेली के थाना फतहगंज पूर्वी निवासी छात्र अविनाशु यादव (10) को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


अविनाशु मीरानपुर कटरा के बिहारीपुर में लक्ष्य द मॉर्डन स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से स्कूल जा रहा था। दातागंज फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर फतेहगंज की तरफ जा रही गन्ने से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल को टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही छात्र सड़क पर गिर गया, उसके सिर के ऊपर से ट्रॉली का पहिया गुजर गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया है। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। डेढ़ बजे तक जाम नहीं खुल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें