हाफिजगंज। चार माह पहले एक मजदूर की पत्नी व बच्चे को दूसरे समुदाय का युवक ले गया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित थाने के चक्कर लगा रहा है।
मजदूर के मुताबिक दूसरे समुदाय के युवक का उसके घर आना-जाना था। 10 माह पूर्व वह साथियों के साथ घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट कर उसे बोरी में बंद कर ले जाने लगे। तभी किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। करीब चार माह पहले भी आरोपी मजदूर के घर से उसकी पत्नी व तीन वर्षीय बेटे को फुसलाकर ले गया। पीड़ित ने फिर तहरीर दी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। आरोपी युवक के घर गया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बृहस्पतिवार को श्रमिक ने फिर थाना हाफिजगंज में तहरीर दी है। संवाद