फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंधी में गिरे पेड़ पर चढ़ा छात्र फिसला, सिर में चोट लगने से मौत

Fri, 15 May 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। हर्रामपुर गांव में आंधी के दौरान बुधवार को गिरे पेड़ पर चढ़े कक्षा तीन के छात्र का पैर फिसल गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बुधवार को ही पेड़ गिरने के कारण दबी एक किशोरी की भी मौत हो गई थी। दो मौतों से गांव में मातम है।
विज्ञापन


गांव हर्रामपुर निवासी कन्हैयालाल कश्यप ने बताया कि उनका बेटा साजन कश्यप बल्लिया स्थित पुष्पा देवी मदन लाल पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार को आंधी आने के बाद वह अपने दादा मंगूलाल कश्यप के साथ खेत पर गया था। आंधी से यूकेलिप्टस का एक पेड़ खेत में ही गिर गया।
दादा के मना करने के बावजूद साजन गिरे पेड़ पर चढ़ गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

साजन की मौत के बाद मां सुनीता, भाई अरुण और बहन संजना का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कन्हैयालाल ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसी गांव में बुधवार को कक्षा सात की छात्रा देवकी सक्सेना की भी पेड़ की नीचे दबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें