फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डायट के 16 आवासों पर बाहरियों का कब्जा

Fri, 15 May 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के 16 आवासों पर बाहरी लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद डायट प्राचार्या ने सभी को अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिन में आवास को खाली करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर प्रशासनिक कार्रवाई करने के साथ ही मकानों के किराया भत्ता की भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन



जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रवक्ताओं व स्टाफ के लिए लगभग 20 आवास बनाए गए हैं। इनमें से 16 पर कब्जा है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद डायट प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय ने आवासों पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट जिला अधिकारी को भेजी।
एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार फरीदपुर प्रशांत अवस्थी ने राजस्व टीम व डायट प्रवक्ताओं की मौजूदगी में जांच पड़ताल की और आवास में रह रहे लोगों से दस्तावेज मांगे। किसी ने भी कोई दस्तावेज नहीं दिखाया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि 16 आवासों पर बाहरी लोग कब्जा करके रह रहे हैं। डायट में तैनात प्रवक्ता किराये के मकान में रहकर शिक्षण प्रशिक्षण का कार्य कर रहे हैं। आवासों पर बाहरी लोगों के रहने की वजह से डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की सुरक्षा खतरे में है। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय ने नोटिस जारी करके तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें