मेयर बोले- इससे नगर निगम का लेना-देना नहीं
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से पत्र मिला है। उन्हें बता दिया गया है कि यह सड़क हमने नहीं बनवाई है और न ही लाइटें जलवा रहे हैं। यह बरेली विकास प्राधिकरण की ओर बनवाई गई सड़क है और लाइटें भी उन्होंने ही लगवाई हैं। इस सड़क से नगर निगम का कोई लेना-देना नहीं है।
बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि बीडीए ने सड़क बनवाने के साथ ही लाइटें लगवाई थीं, मगर उन्हें जलवा नहीं रहे। हमने सिर्फ टेस्ट रन कराया था। ये लाइटें नगर निगम को हैंडओवर होनी हैं और उन्हें ही जलवानी हैं। इस संबंध में पत्राचार भी किया गया है। उन्होंने रखरखाव के लिए एक गाड़ी मांगी थी। हमने उन्हें बताया है कि एक गाड़ी हम उन्हें पहले ही दे चुके हैं।