फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

पिता ने रिश्ते के साले के खिलाफ कराई रिपोर्ट, एसपी देहात मौके पर पहुंचे

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका की दुष्कर्म की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके पिता ने रिश्ते के साले के खिलाफ बेटी को घर से अगवा कर ले जाने और हत्या कर पड़ोसी के बाथरूम में शव फेंकने का आरोप लगाकर रिपोर्ट करा दी। पुलिस आरोपों की सत्यता जांचने और आरोपी की तलाश में जुटी है। एसपी देहात ने भी मौका मुआयना कर ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन

शनिवार रात दो बजे ग्रामीण की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसने बताया कि आठ साल की बेटी शनिवार शाम सात बजे तक घर नहीं लौटी। बस्ती और खेतों में तलाश के बाद मस्जिद से ऐलान कराया गया। देर रात पड़ोस के घर में रह रही उसकी सास छोटी को घर के बाहर चहलकदमी का आभास हुआ तो उन्होंने अपना गेट खोलकर देखा। देखा कि रिश्ते में उनका साला अलाउद्दीन उनकी बेटी को मारकर उसके शव को कंधे पर रखकर घर की ओर जा रहा था। सास ने उसे आवाज दी तो वह लाश को पड़ोसी के खुले घर के बाथरूम में फेंककर भाग गया। बाद में वह गए और लाश उठाकर घर ले आए। लाश देखकर घर में कोहराम मच गया तो बस्ती के लोग भी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नामजद तहरीर पर अलाउद्दीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखकर छानबीन शुरू कर दी। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की कोशिश व गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। रविवार दोपहर एसपी देहात संसार सिंह ने मौके पर जाकर पूछताछ की और जल्द खुलासे का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें