फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रेल यातायात बाधित

Sun, 06 Dec 2015 02:08 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। गुल्ला टूटने से लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर फंस गई। बीच ट्रैक पर ट्रॉली फंस जाने से आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ग्रामीणों की मदद से ट्राली खाली करवाकर ट्रैक से हटवाई तब रेल यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

  सीबीगंज क्षेत्र में पस्तोर रेलवे क्रॉसिंग से शनिवार शाम 4:15 बजे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गुजरी। इसी दौरान ट्रॉली का ज्वाइंट गुल्ला टूट गया। इससे ट्रॉली ट्रैक पर ही फंस गई और रेल यातायात बाधित हो गया। गरीब रथ और सियालदाह एक्सप्रेस आदि आधा दर्जन ट्रेनें क्रॉसिंग से पहले ही रोक दीं गईं। गरीब 45 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा। आरपीएफ ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली खाली करवाकर उसे ट्रैक से हटवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें