फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से टकराई रोडवेज बस, दो की मौत

Sun, 06 Dec 2015 02:06 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। कोहरे की चादर हाईवे पर हादसों का सबब बनने लगी है। शनिवार सुबह सतुइया टोल प्लाजा के पास खड़ी डीसीएम से उत्तराखंड के हरिद्वार डिपो की बस टकरा गई। हादसे में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

नेपाल के रूपैड़िहा जिले के 50 से ज्यादा  यात्री बस यूए07 के 0536 से पौड़ी गढ़वाल एक देवी मंदिर जा रहे थे। शनिवार सुबह लगभग चार बजे घने कोहरे में बस सतुइया टोल प्लाजा के पास खराब होकर खड़ी डीसीएम में जा घुसी। हादसे में रूपैड़िहा जिले के बैजापुर निवासी 19 वर्षीय हनी काला और चार साल की बच्ची संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं के राजकुमारी, उसका तीन साल का बेटा युवराज, निर्मला, कालू समेत 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीओ मीरगंज सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराकर घायलों को उनके घर भिजवा दिया गया है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें