फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओम रेजिडेंस कॉलोनी में बैंक कर्मचारी के मकान पर फेंके गए पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। ओम रेजिडेंस कॉलोनी में रह रहे बैंक कर्मचारी के मकान के तीसरी मंजिल पर शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने पत्थर फेंके। उसके बाद दरवाजा खटखटाया। मकान में तीसरी मंजिल पर रह रही एक प्रोफेसर भयभीत हो गई और उन्होंने अपने मकान मालिक को फोन किया। शोर होने पर आरोपी भाग गए। सूचना पर पुलिस आ गई। जांच पड़ताल करने पर सीसीटीवी कैमरों में कोई नहीं दिखा। इससे मकान स्वामी ने अंदेशा जताया कि आरोपी छतों के सहारे से उनके मकान तक पहुंचे।
विज्ञापन


गोंडा के रहने वाले शिशुपाल सिंह पीएनबी बैंक में कर्मचारी हैं। उनका फरीदपुर की ओम रेजिडेंस कॉलोनी में मकान है। शिशुपाल सिंह ने बताया कि झांसी की रहने वाली युवती एक यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद की प्रोफेसर है। वह उनके मकान की तीसरी मंजिल पर किराए पर रहती हैं। शनिवार रात अज्ञात बदमाश छतों के सहारे से उनके मकान पर पहुंचे। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले में जानकारी मिली है। उक्त स्थल पर मौके पर पुलिस गई, लेकिन कोई नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें