फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजयनगर में कार खड़ी करने के विवाद में पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षक के घर में घुसकर किया हमला, महिलाओं से की मारपीट
विज्ञापन

छत पर चढ़कर शिक्षक ने बचाई जान, पांच नामजद समेत 25 पर रिपोर्ट

बरेली। घर के पास कार खड़ी करने का विरोध करने पर संजयनगर में बवाल हो गया। आरोपियों ने शिक्षक राज पाल सिंह के घर हमला कर दिया और महिलाओं से मारपीट की। पथराव और फायरिंग भी की। शिक्षक ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। इस मामले में राजपाल सिंह ने पांच नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजपाल सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राहुल और आजाद ने उनकी खिड़की के पास कार खड़ी की थी। इससे उनकी नाली भी टूट गई। मंगलवार रात उन्होंने विरोध किया तो राहुल, आजाद और उनके घर की दो महिलाओं ने उनकी मां और पत्नी के साथ मारपीट कर जातिसूचक गालियां दीं। उन्होंने पुलिस को फोन किया तो आरोपी वहां से चले गए। इसके करीब घंटे भर बाद राहुल, दिनेश, अमरीश, पिंटू और आजाद करीब 20 अन्य महिला-पुरुष को लेकर उनके घर पहुंच गए। फायरिंग करते हुए आरोपी उनके घर में घुस गए। उनकी मां और पत्नी अनुज ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। इसी बीच राहुल ने उन पर गोली चला दी लेकिन वह नीचे झुकने के कारण बच गए। वहां से भागकर वह छत पर चढ़ गए और जीना अंदर से बंद कर लिया। इस पर आरोपियों ने बाहर निकलकर उनके घर पर पथराव कर दिया। बाहर खड़ी उनकी कार भी तोड़ दी।

मोहल्ले में दहशत, घरों में दुबके लोग

राजपाल ने बताया कि फायरिंग और पथराव से मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और लोगों ने घरों में घुसकर अपने दरवाजे बंद कर लिए। उन्होंने पुलिस को फोन किया तो जवाब मिला कि थाने आ जाओ। इस पर उन्होंने दोबारा थाने में फोन किया और बताया कि अगर वे छत से नीचे उतरे तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बचाकर थाने लगाई।

महिला सिपाही ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

राजपाल ने बताया कि आरोपियों का पक्ष लेते हुए पड़ोस में रहने वाली एक महिला सिपाही भी मौके पर पहुंच गई। पहले तो उसने मौके पर गए पुलिसकर्मियों को खरीखोटी सुनाई। फिर वह थाना बारादरी पहुंच गई और वहां भी गालीगलौज किया। बताया कि उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पांच नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें