फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ममता' का सौदा: सौतेली मां ने 20 हजार रुपये में बेच दी बेटी, खरीदार ने की अमानवीयता की हद पार

Fri, 02 Jun 2023 07:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती को उसकी सौतेली मां ने 20 हजार रुपये में युवक के हाथों बेच दिया। खरीदार युवक नवाबगंज का रहने वाला है, जबकि युवती कुशीनगर की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर की युवती को उसकी सौतेली मां ने 20 हजार रुपये में बेच दिया। बिचौलिये के जरिये युवती को खरीदने के बाद बरेली के नवाबगंज निवासी युवक ने मंदिर में उससे शादी कर ली और उसे पत्नी की तरह रखने लगा। आरोप है वहां उसे कमरे में भूखा-प्यासा बंदकर रखा जाता था। मारपीट भी की जाती थी। 

विज्ञापन


बुधवार देर रात युवती जैसे-तैसे थाने पहुंची। फोन कर उसने प्रेमी को सूचना दी। सूचना पर गुरुवार को प्रेमी नवाबगंज थाने पहुंच गया। युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया है।

युवती ने बताया कि उसकी मां की काफी समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग था। एक महीने पहले सौतेली मां ने घर के पास रहने वाले बिचौलिये के जरिये नवाबगंज के एक युवक के हाथों 20 हजार रुपये में युवती का सौदा करा दिया। 

मंदिर में जबरन करा दी शादी 

विरोध के बावजूद जबरन मंदिर में जयमाला डलवाने के बाद उसे युवक के साथ भेज दिया गया। युवक उसे दिनभर कमरे में बंदकर रखता था। उसे भूखा रखा जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। बुधवार रात मौका देखकर युवती घर से फरार हो गई। फोन कर उसने प्रेमी को जानकारी दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद वह थाने पहुंच गई। युवती को खोजते हुए उसके ससुराली भी थाने पहुंच गए। प्रेमी भी पहुंच गया। युवती ने पुलिस को बताया कि अगर वह नहीं भागती तो उसके साथ अनहोनी भी हो सकती थी। थाने में वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।

पुलिस ने युवती को कराया भोजन

युवती ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह तीन दिन से भूखी है। इस पर पुलिसकर्मियों ने पहले उसे भोजन कराया। पुलिस ने युवती की बहन को थाने बुलवाया है। उसे उसी के सुपुर्द करने की तैयारी है। दूसरी ओर युवती की जिद को देखते हुए ससुराली उसे थाने पर छोड़कर घर चले गए।
विज्ञापन

नवाबगंज के कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवती को बहन को बुलाया गया है। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। उनके निर्देश पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें