फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दस साल की लड़की के सपने में आए श्रीकृष्ण, बताई जगह पर की खोदाई तो निकली मूर्ति; लोग बोले- चमत्कार

Sat, 17 Feb 2024 12:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अनोखा मामला सामने आया है। निगोह क्षेत्र में 10 साल की लड़की ने दावा किया कि सपने में उसे प्रभु दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि वह जमीन के नीचे दबे हुए हैं। लड़की के सपने पर भरोसा कर जब खोदाई कराई गई तो लोग हैरान रह गए। बताई गए स्थान से भगवान की मूर्ति मिली है। 
विज्ञापन
खोदाई में मिली भगवान की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही इलाके में 10 साल की लड़की के सपने पर भरोसा कर धार्मिक स्थल के पास खोदाई की गई। इस दौरान वहां भगवान मूर्ति मिली, जिसे ग्रामीणों ने ढाई किलोमीटर दूर खेत में स्थापित किया। लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं। वहीं खोदाई के दौरान दूसरे समुदाय के विरोध पर हालात तनावपूर्ण होने लगे। एहतियातन दरगाह के पास पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


निगोही क्षेत्र के गांव चक सफौरा निवासी विनोद सिंह की बेटी पूजा ने जिंदपुरा गांव की नहर के पास धार्मिक स्थल के करीब मूर्ति जमीन में दबी होने का सपना देखा था। उसने परिजनों को बताया था। उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। पिछले सात दिन से पूजा ने खाना-पीना बंद कर दिया। उसकी बात पर विश्वास कर विनोद परिजनों व ग्रामीणों के साथ दरगाह के पास पहुंच गए। 

धार्मिक स्थल से 30 मीटर दूरी पर की गई खोदाई 
पूजा के बताए स्थान पर धार्मिक स्थल से 30 मीटर दूरी पर पूजा-अर्चना करने के बाद खोदाई शुरू कर दी। इस बीच गांव के लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर धार्मिक स्थल के केयरटेकर गुड्डू मियां उर्फ मोहम्मद आमिर भी पहुंच गए। उन्होंने खोदाई का विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


UP News: यहां लगातार तीसरे दिन चला बीडीए का बुलडोजर, शाहजहांपुर रोड पर पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
 

विज्ञापन

काफी देर तक नोकझोंक होती रही। दोनों पक्षों की ओर से लोग इकट्ठा हो गए तब भी खोदाई जारी रही। थोड़ी सी खोदाई के बाद देवी की मूर्ति मिली। इसे विनोद ने धार्मिक स्थल से ढाई किलोमीटर दूर अपने खेत में स्थापित कर दिया है। शनिवार को वहां भंडारा भी किया। लोगों ने मूर्ति की पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। 

मामले का वीडियो वायरल
विनोद के साथ बेटी पूजा सज-धजकर मौके पर पहुंची थी। उसने त्रिशूल से उस स्थान के पास लाइन खींच दी, जहां पर खोदाई होनी थी। उससे पहले पूजन किया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। 

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि धार्मिक स्थल के केयर टेकर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। धार्मिक स्थल के पास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें