फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंपा सरोवर में स्थापित होगी वनवासी राम की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 48 वॉल स्क्रीन पर दिखेंगे राम वनगमन से जुड़े प्रसंग
विज्ञापन

बरेली। रामगंगा नगर की रामायण वाटिका मार्च तक रंग-विरंगे फूलों से महकेगी। आगरा के लाल पत्थर से बने 800 मीटर के पैदल पथ पर चलेंगे तो राम वन गमन के प्रसंग धौलपुर (राजस्थान) के धवल पत्थरों से बनीं दीवारों पर नजर आएंगे। 10 करोड़ की लागत से नोएडा में बन रही वनवासी राम की 51 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा यहां पंपा सरोवर में स्थापित की जाएगी। इसमें रामवन गमन से जुड़े प्रसंग 48 स्क्रीन वाॅल पर देखने को मिलेंगे।
बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि रामगंगनगर आवासीय परियोजना में 33 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल पर 22 करोड़ रुपये की लागत से वाटिका विकसित की जा रही है। महाशिवरात्रि पर प्रस्तावित फ्लॉवर वीक से पहले इसे संवारने की तैयारी है। भव्य रोशनी और फव्वारों से रौनक बढ़ेगी। 3,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में मियावाकी पद्धति से 16 हजार पौधे लगाए गए हैं। प्रोजेक्ट को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फूड कोर्ट भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटिका के प्रमुख आकर्षण
कदंब, चंपा, चमेली, गुलाब, चंदन, अशोक, पीपल, बेल, आंवला के पौधे, 250 लोगों के बैठने की क्षमता का ओपन थिएटर, किड्स प्ले जोन, सबरी आश्रम, अशोक वाटिका, प्रवेश और निकास द्वार पर धनुष की आकृति, 36 फुट ऊंचे टावर पर उड़ते हुए जटायु, हनुमान की प्रतिमा, चित्रकूट, दंडकारण्य, किष्किंधा, द्रोणागिरि, पंचवटी आदि। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें