फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला, शीशगढ़, फरीदपुर सहित सात निकायों के ईओ का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीएम स्वनिधि योजना में रिछा, ठिरिया निजावत खां, आंवला, शीशगढ़, शाही, शेरगढ़ और फरीदपुर नगर निकाय पिछड़ गए। डीएम रविंद्र कुमार ने विकास भवन में बृहस्पतिवार को समीक्षा के दौरान इन निकायों के अधिशासी अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए। अनुपस्थित रहे बहेड़ी के ईओ का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना में पात्रता के बावजूद स्ट्रीट वेंडर्स ऋण की दूसरी और तीसरी किस्त क्यों नहीं लेना चाहते? यह पता लगाने के लिए संबंधित बैंक अपने-अपने क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स से मुलाकात करें। उन्होंने डिजिटल लेन-देन में निष्क्रिय वेंडर्स को सक्रिय करने तथा स्वीकृत और वितरित ऋण के अंतर को खत्म करने के आदेश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति ठीक मिली। एलडीएम को लंबित ऋण प्रार्थना पत्रों को निस्तारित कराने के आदेश दिए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें